पुवायां बंडा हाईवे के किनारे पिकअप पलटने से मरे पड़े मुर्गे
पुवायां। एक पिकअप चालक शनिवार सुबह उत्तराखंड के खटीमा से एक पिकअप में मुर्गे भरकर शाहजहांपुर के एक पोल्ट्री फार्म पर जा रहा था। तभी पुवायां-बंडा मार्ग पर गांव बसंतापुर के पास छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। पिकअप के चालक और हेल्पर घायल हो गए और तमाम मुर्गे मर गए।
हादसा होने पर आसपास के तमाम लोग पहुंचे और चालक, हेल्पर को वाहन से निकाला। इस दौरान कुछ लोग मरे हुए मुर्गों को उठा ले गए। मामले की जानकारी पाकर पिकअप मालिक पहुंचे और घायल चालक और हेल्पर को बंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुर्गों से भरी डीसीएम पलटने की ऐसी कोई सूचना थाने में नहीं आई है। हादसे की जानकारी कराई जाएगी। संवाद