हिसार में बेहोशी का टीका लगा पत्नी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता नाबालिग है। उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। नाबालिग से एक साल पहले आरोपी ने की थी शादी।
24 अगस्त को उसकी बेटी हिसार वन स्टॉप सेंटर में मिली। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसे नशे के टीके देकर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शहर निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और देह व्यापार का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2013 को अन्य जिला निवासी एक युवक से हुई थी। उस दौरान उसके एक दोस्त ने अन्य युवक को उसका फोन नंबर दे दिया। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया। इसके बाद पीड़िता इस युवक के साथ रहने लगी।
आरोपी ने गहने तक छीन लिए
आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपी ने उससे देह व्यापार करवाया। नशे की लत के कारण आरोपी ने उसके गहने तक छीन लिए। पीड़िता ने इसके बारे में आरोपी युवक के परिजनों को कहा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।