महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : इंदुबाला

शाहजहांपुर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी सशक्तीकरण पर आधारित कमल शक्ति संवाद एवं प्रबुद्ध वर्ग महिला सम्मेलन का आयोजन गांधी भवन में किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी रहीं। उन्होंने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारें महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं।

इंदु बाला ने कहा कि जितना भाजपा सरकार ने महिलाओं को बढ़ाया, उतना कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारों ने नहीं किया। इसी वजह से आज सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा सरकार से जुड़ी हैं। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को ध्यान में रखकर कोई काम किया होता, तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्ज्वला, आयुष्मान जैसी योजनाएं बनाने और तीन तलाक के लिए कानून बनाने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तब ही देश भी मजबूत होगा। महिलाएं कमजोर नहीं होतीं, उनके बिना सृष्टि की कल्पना भी व्यर्थ है।

प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की बात हो या भ्रष्टाचार, अपराध और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की प्रदेश की योगी सरकार सभी में अव्वल रही है। अब महिलाओं को अकेले घर से निकलने में डर नहीं लगता है। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर है। योगी सरकार ने थानों में महिला बूथों की स्थापना कराई है, जिन पर जाकर वह अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका ने सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी गिनाया।

शहीदों के परिवारों की महिलाओं का हुआ सम्मान

सम्मेलन में जिले के अमर शहीदों के परिवार की महिलाओं व विशिष्ट कार्य करने वाली महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में शहीद सारज सिंह की पत्नी रजविंदर कौर, अमर शहीद ठा. रोशन सिंह की पौत्री, रेखा शर्मा, किरन श्रीवास्तव, मीरा सेठ, निर्मला वाल्मीकि, सुमित शुक्ला, रेखा, मीरा गुप्ता, रुचिता गुप्ता शामिल रहीं।

ये लोग रहे मौजूद

गांधी भवन में आयोजित सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र महामंत्री चंद्रेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा, रजनी, नीतू गुप्ता, ज्योति, रचना गुप्ता, अंशु गुप्ता, पूनम मेहरोत्रा, हेमा अग्रवाल, रम्मन गुप्ता, विनीता, सरोज गुप्ता, सोनल शर्मा, शोभा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सांसद अरुण कुमार सागर, डीसीबी चेयरमैन डीपी सिंह भी मौजूद रहे।

Source link

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *