सुविधा: तीन माह बाद फिर से शुरू हो रही मुंबई-आगरा फ्लाइट, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान

इंडिगो एयरलाइंस 13 दिसंबर से आगरा-मुंबई की फ्लाइट फिर से शुरू करने जा रही है। अगस्त में यह फ्लाइट बंद हो गई थी। ताजनगरी के पर्यटन उद्यमियों के मुताबिक अगर उड़ान नियमित रहे तो यात्री बढ़ेंगे।

मुंबई से आगरा 13 दिसंबर से फिर से हवाई उड़ान के जरिए जुड़ जाएंगे। इंडिगो एयरलाइंस 13 दिसंबर से मुंबई और आगरा के बीच उड़ान शुरू कर रही है, जो हर सप्ताह तीन दिन आएगी। 22 जुलाई को मुंबई आगरा उड़ान शुरू की गई थी, जो एक माह में ही बंद हो गई। अब तीन माह के बाद फिर से इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट शुरू करने जा रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई आगरा की यह उड़ान छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और खेरिया हवाई अड्डे पर दोपहर 2:55 बजे आएगी। 30 मिनट रुककर यह उड़ान दोपहर 3:25 बजे खेरिया से चलेगी और शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी।

हर सप्ताह तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह उड़ान आगरा आएगी। महज 2.10 घंटे में मुंबई से आगरा के बीच का सफर पूरा होगा। तीन माह पहले यह दोपहर 12 बजे आगरा आ रही थी और आधे घंटे रुककर वापस लौट रही थी, लेकिन इस बार इसके समय में बदलाव किया गया है।

Source link

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *