महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने शनिवार को यूपी के चंदौली जिले में परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बार शब्दों की मर्यादा की सीमा लांघी।
चंदौली में अबू आजमी
उन्होंने कहा कि किसान 14 महीने धरने पर रहे। 1700 किसान शहीद हो गए, यह दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन है। अब किसानों का आंदोलन रंग लाया और मैं उन किसानों को सेल्यूट करता हूं। अबू आजमी ने कहा कि अब सरकार को लगा कि जमीन खिसक रही है तो इन्होंने ना चाहते हुए बड़े अफसोस के साथ ऐलान किया कि हम कानून वापस लेते हैं। आप तो सिर्फ अवसरवादी हैं। भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए और जितने वादे किए सब झूठ हैं।
कंगना को जेल में रहना चाहिए
सपा नेता ने इसके बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत पर हमला बोला। कहा कि कंगना को जेल में रहना चाहिए, अफसोस है कि अब तक जेल में नहीं गई। सही आजादी 2014 में मिली, यह कहने वालों को कुछ मिल जाता होगा, इसलिए तारीफ कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जो अवार्ड मिले हैं, तुरंत छीन लेना चाहिए। उन्हें जेल भेज देना चाहिए।