श्रीकृष्ण जन्मस्थान: आगरा में हिंदू महासभा ने निकाली आमंत्रण यात्रा, लखनऊ में नारायणी सेना के अध्यक्ष नजरबंद

अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्म जन्मभूमि में जलाभिषेक करने का एलान किया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने भी पदयात्रा का एलान किया है।

आगरा में हिंदू महासभा ने निकाली आमंत्रण यात्रा

आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से छह दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए रावली महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली। प्रशासन की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस अधिकारियों से कार्यकर्ताओं को नोंकझोंक भी हुई।

महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि छह दिसंबर को आगरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इसके लिए शनिवार को आमंत्रण यात्रा की शुरुआत रावली महादेव मंदिर से की गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।

अधिकारियों ने अनुमति नहीं होने की कहकर यात्रा को रोकने का प्रयास भी किया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में कलक्ट्रेट, छीपीटोला, बिजलीघर, चिम्मन चौराहा से होकर यात्रा मन:कामेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक बाद संपन्न हुई।

Source link

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *