जिला प्रशासन के द्वारा मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।
राजस्थान प्रदेश के हाड़ौती संभाग में कोटा और बारां जिले में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव मतदान जारी है। पंचायत चुनाव मतदान के लिए 736 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 5 लाख 68 हजार 397 मतदाता मतदान करेंगे। संबंधित जिला प्रशासन के द्वारा मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।
कोटा जिले में बुधवार को लाडपुरा पंचायत समिति के 15 सांगोद पंचायत समिति के 19 खैराबाद पंचायत समिति के 23 वार्डों में चुनाव मतदान हो रहा है और तीनों पंचायत समितियों को मिलाकर जिला परिषद के 13 वार्डो में मतदाता अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। कोटा जिला परिषद में कुल 23 वार्ड हैं। प्रथम चरण में जिला परिषद के 10 वार्डों का चुनाव हुआ था। कोटा में 204792 मतदाता है। इनमें से 105983 पुरुष और 98808 महिला मतदाता हैं। एक अन्य मतदाता हैं। 280 केंद्रों पर मतदान होगा।
बारा जिले में अंता, बारां और छबड़ा पंचायत समितियों के 15-15 वार्डों के लिए चुनाव मतदान होगा। जिला परिषद के सात वार्डों का भी चुनाव होगा। प्रथम चरण में 11 जिला परिषद वार्ड का चुनाव हुआ था। बारां जिले में 363605 कुल मतदाता है। 188777 पुरुष और 163605 महिला मतदाता हैं। जिले में 6 थर्ड जेंडर मतदाता भी वोट करेंगे।
विस्तार