टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हाल ही में 12 साल का लम्बा लीप लिया गया है। लीप के बाद राजन शाही के इस शो में अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी पर फोकस किया जा रहा था। हाल ही में इस शो में धमाकेदार ट्विस्ट आया है, जिसके बाद से कहानी पूरी तरह से बदल गई है। अपनी बहन की खुशी के लिए अक्षरा ने अभिमन्यु से साफ-साफ कह दिया है कि वो उससे प्यार नहीं करती है। जल्द ही अक्षरा अभिमन्यु का दिल रखने के लिए उसके बर्थडे पर एक परफॉर्मेंस देनी की तैयारी करेगी। इस सीरियल का करेंट ट्रैक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच मेकर्स ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नई एंट्री करवाने वाले हैं।
संयोगिता की एंट्री से मचेगा धमाल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक्ट्रेस संयोगिता यादव बहुत जल्द एंट्री मारने वाली हैं। संयोगिता इस सीरियल में रूबी नाम की लड़की की भूमिका निभाएंगी। रूबी की एंट्री से अभिमन्यु और अक्षरा के बीच की दूरियां और भी बढ़ जाएंगी। रूबी के आने से अभिमन्यु चाहकर भी अक्षरा के पास नहीं जा पाएगा।
रेटिंग में आया उछाल
लीप के बाद से ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की रेटिंग में जबरदस्त उछाल आई है। इस सीरियल की कहानी में आए नए मोड़ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बीते कुछ हफ्तों से स्टार प्लस का ये सीरियल लगातार टॉप 5 शोज की लिस्ट में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हो रहा है।
क्या होगी शिवांगी जोशी की वापसी?
हाल ही में इस सीरियल के सेट पर शिवांगी जोशी को देखा गया है। सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही ये अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवांगी इस शो में वापसी करेंगी। बता दें कि लीप से पहले शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया था।