महिंद्रा की बिक्री रिपोर्ट पिछले महीने बोलेरो को कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के रूप में बताती है

सेल्स के मामले में Mahindra के लिए पिछला महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने अक्टूबर 2021 में देश में 20,034 यूनिट्स की सेल की। यह अक्टूबर 2020 के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल अक्टूबर के महीने में कंपनी ने कुल 18,317 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले महीने महिंद्रा की 7-सीटर कॉम्पैक्ट SUV बोलेरो की सबसे ज्यादा सेल हुई। अक्टूबर 2021 में बोलेरो के कुल 6,375 यूनिट्स की सेल हुई। हालांकि, यह पिछले साल अक्टूबर में हुई सेल से 16.3 प्रतिशत कम है। 

बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में बोलेरो
पिछले साल कंपनी ने अक्टूबर में 7,624 यूनिट्स को बेचा था। खास बात है कि बोलेरो पिछले महीने बेस्ट सेलिंग कारों की सूची में 14वां स्थान मिला था। बोलेरो के बाद दूसरे नंबर पर कंपनी की पॉप्युलर कॉम्पैक्ट SUV XUV300 है, लेकिन इसकी सेल में भी गिरावट आई है। इस साल अक्टूबर में कंपनी ने XUV300 के 4,203 यूनिट्स की सेल की, जो पिछले साल इसी महीने में 4,882 यूनिट थी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले साल दिवाली के आसपास इस धांसू कॉम्पैक्ट SUV के नए वेरियंट को लॉन्च करेगी। 

XUV700 को मिला ग्राहकों का भरपूर प्यार
कुछ हफ्तों पहले लॉन्च हुई महिंद्रा  XUV700 को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। पिछले महीने हुई सेल्स में यह तीसरे नंबर पर रही। कंपनी के अनुसार लॉन्च के दो हफ्तों में ही XUV700 को 65 हजार बुकिंग्स मिल चुकी है। कंपनी ने इस SUV की डिलिवरी भी शुरू कर दी है और पिछले महीनें इसके कुल 3407 यूनिट्स की सेल हुई थी। डिलिवरी  की जा रहीं XUV700 में केवल पेट्रोल वेरियंट ही शामिल हैं। कंपनी डीजल वेरियंट्स की डिलिवरी इस महीने के आखिर से शुरू करेगी। 

स्कॉर्पियो की सेल में भी गिरावट
महिंद्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV यानी Scorpio की सेल में 16.5 प्रतिशत की कमी आई है। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में स्कॉर्पियो के कुल 3,961 यूनिट्स की सेल की थी, जो इस साल अक्टूबर में घटकर 3,304 यूनिट्स ही रह गई। इस धांसू एसयूवी का नया वेरियंट Scorpio 2022 की आजकल टेस्टिंग चल रही है और इसे अगले साल लॉन्च किया  जाएगा।

थार पर चल रहा लंबा वेटिंग पीरियड
नई महिंद्रा थार की सेल पिछले महीने 2,692 यूनिट्स रही। कंपनी की इस एसयूवी ने 75 हजार यूनिट्स की बुकिंग के आंकड़े को पार कर लिया है। इस वक्त थार का वेटिंग पीरियड 2 महीने से एक साल तक का है। कंपनी आजकल थार के 5-डोर मॉडल पर भी काम कर रही है और इसके साल 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। 

पिछले महीने बिकी केवल एक KUV100
कंपनी की मराजो और अल्टूरस G4 की सेल कंपनी के लिए निराशाजनक रही। अल्टूरस की डिमांड में पिछले महीने 42 फीसदी और मराजो की डिमांड में 98.3 फीसदी की कमी आई है। अक्टूबर 2020 में कंपनी ने अल्टूरस के 69 यूनिट्स की सेल की थी, जो इस साल अक्टूबर में घटकर केवल 40 यूनिट्स ही रह गई। इसी तरह पिछले साल अक्टूबर में कुल 737 यूनिट्स की सेल हुई थी, जो इस बार घटकर मात्र 12 यूनिट की रह  गई। वहीं, सबसे खराद परफॉर्मेंस महींद्रा KUV100 का रहा। कंपनी ने पिछले महीने KUV100 का केवल एक यूनिट ही बेच पाई, जो पिछले साल अक्टूबर में 35 यूनिट्स था। 

Source link

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *