जौनपुर में अनूठा विवाह : संविधान की शपथ लेकर की शादी, कार और दहेज का प्रस्ताव ठुकराया  

जौनपुर में एक अनूठा विवाह संपन्न हुआ। पेशे से शिक्षक वर-वधू ने संविधान की शपथ ले कर एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

जौनपुर में संविधान की शपथ लेते विमल और प्रियंका।

जौनपुर में खलीलपुर गांव के विमल कुमार यादव ने बैरीपुर गांव निवासी प्रियंका के साथ अनूठे ढंग से शादी की।  दोनों ने संविधान की शपथ लेकर एक-दूसरे के सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसम खाई।

विमल राजनीति विज्ञान विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। जबकि प्रियंका सहायक अध्यापक।

प्रियंका के परिवार के लोग विमल को कार और दहेज देने को तैयार थे। लेकिन, उन्होंने इस कुप्रथा को तोड़ने का संदेश देने का फैसला किया और अनूठे तरीके से प्रियंका के साथ शादी करने का निश्चय किया। विमल कहते हैं कि आचरण के स्तर पर हम सिर्फ साक्षर हो पाए हैं, शिक्षित नहीं।

शिक्षा से सामाजिक बदलाव होता है। लेकिन हम दहेज जैसी घृणित और अन्य कुप्रथाओं से आज भी घिरे हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उन्होंने एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर पौधरोपण भी किया। कहा कि प्रत्येक नवदंपत्ति को नव जीवन की शुरुआत एक पौधा लगाकर करना चाहिए।

Source link

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *