जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला…
संता की अपने मास्टर से खूब हुयी लड़ाई।
मास्टर ने कि फिर संता की खूब पिटाई।
संता का खून खौल उठा।
वो जा पहुंचा कब्रिस्तान और,
मास्टर की फोटो पर माला टाँग कर लिख आया –
COMING SOON This Great Person!!
———————————————————————————————
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं, दूसरो के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं…
बल्कि घुमाकर कहती हैं…अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है….
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है…!
पत्नी- चल तो रहे हो, मायके लड़ना मत वो मेरे पापा का घर है।
पति (झुंझलाकर)- तो मेरे पापा का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज यहां महाभारत करती हो…
———————————————————————————————-
दादी और पोता आपस में बात करते हुए…
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है..
पप्पू- मेरे अंगने में तेरा ही काम है,
लड़की- इडियट
पप्पू- जिसकी बीवी लंबी, उसका भी बड़ा नाम है
दिवाली पर घर के जाले साफ करा लो झाड़ू का क्या काम है
फिर पप्पू की जमकर धुनाई हुई।