सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नेहा का पति से विवाद हो गया। तैश में आई नेहा दौड़कर बालकनी में आई और ग्रिल के ऊपर से छलांग लगा दी। विनीत कुमार ने नेहा को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं सके।
ये है पूरा मामला
गाजियाबाद के कविनगर में एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी में बुधवार तड़के घरेलू विवाद के चलते नेहा (34) ने दसवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घरेलू विवाद किस बात को लेकर था, इसका पता लगाया जा रहा है।
मूलरूप से हापुड़ निवासी विनीत कुमार नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी नेहा व 10 वर्षीय बेटे और ढाई वर्षीय बेटी के साथ वह एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी के 2-डी ब्लॉक में दसवीं मंजिल पर रहते हैं। सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नेहा का पति से विवाद हो गया। तैश में आई नेहा दौड़कर बालकनी में आई और ग्रिल के ऊपर से छलांग लगा दी। विनीत कुमार ने नेहा को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं सके।