कोटा के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह व दो अन्य के पर बूंदी के पूर्व शाही परिवार की संपत्ति हासिल करने के लिए फर्जी ट्रस्ट डीड करने का आरोप है। दो अन्य आरोपियों में जितेंद्र सिंह के ससुर बिजेंद्र सिंह और बूंदी के पूर्व जिला प्रमुख श्रीनाथ सिंह हाड़ा हैं। यह वारंट 18 नवंबर को जारी हुए थे।
कोटा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह व दो अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर बूंदी के पूर्व शाही परिवार की संपत्ति हासिल करने के लिए फर्जी ट्रस्ट डीड करने का आरोप है।
दो अन्य आरोपियों में जितेंद्र सिंह के ससुर बिजेंद्र सिंह और बूंदी के पूर्व जिला प्रमुख श्रीनाथ सिंह हाड़ा हैं। यह वारंट 18 नवंबर को जारी हुए थे। मामले पर अगली सुनवाई 6 जनवरी को है। मामले में अविनाश कुमार चांदना की शिकायत पर दिसंबर 2017 को केस दर्ज हुआ था। अविनाश पूर्व राजपरिवार के आखिरी राजा बहादुर सिंह के बेटे रंजीत सिंह का मित्र है।