कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप: कहा- यूपीटीईटी निरस्त होने के पीछे भाजपा सरकार की साजिश

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने परीक्षा निरस्त होने को सरकार की साजिश करार दिया है।

नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करते अजय कुमार लल्लू

नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करते अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में लूट, भ्रष्टाचार और अपराधियों का बोलबाला है। लगातार अपराध हो रहे हैं और सरकार उसे रोकने में नाकाम है। उन्होंने यूपीटीईटी निरस्त होने को भाजपा सरकार की साजिश करार बताया है। अजय कुमार लल्लू रविवार को आगरा पहुंचे। वह यहां फतेहाबाद के गांव शालूबाई में नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, रोजगार देने के वादे किए थे। साढ़े चार साल बाद भी किसी पर अमल नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने मछुआ समुदाय के सम्मान की भी बात कही। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने भी सरकार की नीतियों पर जमकर हमला किया। संयोजक होतम सिंह निषाद ने कहा सरकार सभी मोर्चे पर फेल हो चुकी है।

‘टीईटी का पेपर लीक सरकार की साजिश’

पेपर लीक होने के कारण पूरे प्रदेश में कराई जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त होने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देना नहीं जानती। दरोगा भर्ती परीक्षा समेत तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक होना इस बात का सुबूत है।

Source link

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *